मुख्य मार्ग पर सुबह-शाम बिगड़ रही स्थिति; पुलिसकर्मियों की तैनाती कर वाहनों को नियंत्रित करने की अपील
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित करमा चौक पर इन दिनों लगातार जाम की समस्या से आम लोग और राहगीर परेशान हैं। चौक पर वाहनों और लोगों की बढ़ती भीड़ से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि छठ पूजा तक करमा चौक पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना है कि जरूरत के अनुसार चौक पर बैरियर लगाया जाए और पुलिसकर्मियों की तैनाती कर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए, ताकि जाम से राहत मिल सके।
लोगों का मानना है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं तो राहगीरों को राहत मिलने के साथ संभावित दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सकती है। अब नजर इस पर है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है।

















Total Users : 1279212
Total views : 3153155