WhatsApp Group Join Now
समारोहपूर्वक मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की 49वीं शहादत दिवस
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में मंगलवार को शहीद जगदेव प्रसाद की 49 वीं शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाई गई। मौके पर पूर्व विधायक जोगेंद्र नाथ बैठा, जेएमएम के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, पूर्व जिप सदस्य राम लखन दांगी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक देवचरण दांगी सहित अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जेएमएम के श्री चंद्रा सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहादत दिवस सिर्फ कॉलम पूरा करने के लिए मनाते हैं। पूर्वजों का अधूरा कार्य आज भी पूरा नहीं कर पाते हैं। हम सभी लोग राजनीतिक दृष्टि कौन से राजनीति का शिकार हो रहे। अपने पूर्वजों को भूल जा रहे हैं। ऐसे में समाज को एकजुट होने के साथ शिक्षा की आवश्यकता है। शहीद जगदेव प्रसाद ने कहा था कि 100 में शोषित 90 है, 90 भाग हमारा है, 10 का शासन नहीं चलेगा। परंतु इस विचारधारा को लोग अमल नहीं कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू लाल वर्मा व संचालन प्रदीप कुमार ने की। मौके पर पूर्व मुखिया राजू डाक्टर, सतीश दांगी, उपमुखिया मंजू देवी, रामदेव यादव, देवनारायण दांगी, मां भद्रकाली कॉलेज के प्रोफेसर श्याम सुंदर, मनोज वर्मा, निरंजन दांगी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।























Total Users : 789501
Total views : 2484506