Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बीमार मौसा से मिलने निकला था परिवार, रास्ते में हादसे ने छीन ली मां की जिंदगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन साल पहले पिता को खो चुके बच्चों के सिर से उठा मां का साया, होटल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मां की मौत से सदमे में बच्चे; पुलिस ने कंटेनर को पकड़ा

हजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र के पांडे होटल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चुरचू के हवाई अड्डा क्षेत्र निवासी सरिता देवी (करीब 40-45 वर्ष) के रूप में हुई है।

बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था परिवार

परिजनों के अनुसार, सरिता देवी अपने बच्चों के साथ बाइक से सूजी जा रही थीं। वहां उनके मौसा की तबीयत खराब थी और पूरा परिवार उनसे मिलने के लिए निकला था। इसी दौरान पांडे होटल के समीप सड़क के बाईं ओर बाइक खड़ी कर वे रुके हुए थे। आरोप है कि इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तीन साल पहले पिता, अब मां को भी खोया

इस हादसे ने बच्चों की जिंदगी में दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। परिजनों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले ही शॉर्ट सर्किट की घटना में उनके पिता की मौत हो गई थी। अब सड़क दुर्घटना में मां को भी खोने के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं। अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां को खोने का गम बच्चों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने कंटेनर को पकड़ा

घटना के संबंध में पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कंटेनर वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment