Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

माइक लेकर सड़क पर उतरे SDO, सब्जी दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, सड़क पर दोबारा दुकान लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

बरही (हजारीबाग)। बरही चौक को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को बरही में एसडीओ जोहन टुडू माइक लेकर सड़क पर उतरे और सब्जी दुकानदारों सहित अन्य व्यवसायियों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हलचल देखी जा रही है।

बरही चौक पर आए दिन लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुटा है। सड़क किनारे सब्जी, फल और अन्य दुकानें लगाने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी मुख्य सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

प्रशासन की ओर से सब्जी बाजार को एनएच स्थित डाक बंगला एवं मध्य विद्यालय के समीप निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित जगह पर ही अपनी दुकान लगाएं। सड़क पर दोबारा दुकान लगाने, ठेला खड़ा करने और सामान फैलाकर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में एसडीओ जोहन टुडू, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और थाना प्रभारी विनोद कुमार की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बरही चौक को व्यवस्थित करने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखी जाए, ताकि बरही चौक पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment