Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोनरा पंचायत के बूथ संख्या 342 पर एसआईआर की 95.39 प्रतिशत विसंगतियां दूर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीएलओ, बीएलए-2, पर्यवेक्षक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिली सफलता, शेष विसंगतियों को दूर करने की अपील

बरही(हजारीबाग)। बरही प्रखंड की कोनरा पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 342 पर अब तक 95.39 प्रतिशत विसंगतियों का समाधान कर लिया गया है। इस उपलब्धि से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे कर्मियों एवं सहयोगियों में उत्साह है।

इस संबंध में बीएलए-2 रिजवान अली ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 342 के बीएलओ मो. सनौवर, बीएलए-2 रिजवान अली, पर्यवेक्षक अनुराधा पासवान तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। सभी ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों को दूर करने का कार्य किया।

रिजवान अली ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बीएलओ एवं बीएलए-2 से अपील की कि वे शेष विसंगतियों को भी शत-प्रतिशत दूर कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में अपना स्थान दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि बरही प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। जिन मतदाताओं के नाम या विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विसंगतियों का समाधान किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment