Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

WWE स्टार द ग्रेट खली खली के दीदार को पंच मंदिर चौक पर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, हजारीबाग में हुआ जोरदार स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्याम सुंदर चांदीवाला के सिल्वर शोरूम का किया उद्घाटन; हजारीबाग और झारखंड की जमकर तारीफ, बोले- मौका मिला तो दोबारा आऊंगा

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके WWE स्टार और विश्वप्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली के हजारीबाग पहुंचते ही शहर में उत्साह की लहर दौड़ गई। उनकी एक झलक पाने के लिए पंच मंदिर चौक पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और उन्हें करीब से देखने की होड़ लगी रही। इस दौरान खली ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। पंच मंदिर चौक स्थित श्याम सुंदर चांदीवाला के एक्सक्लूसिव सिल्वर शोरूम का उद्घाटन द ग्रेट खली ने किया।

“हजारीबाग बेहद पसंद आया”

कार्यक्रम के दौरान खली ने हजारीबाग और झारखंड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें हजारीबाग शहर काफी पसंद आया है और यहां के लोगों का प्यार और अपनापन उन्हें बेहद अच्छा लगा। मौका मिला तो वह दोबारा हजारीबाग जरूर आएंगे। उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और लोगों के अनुशासन की भी सराहना की। साथ ही प्रशंसकों से अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से जुड़ने की अपील की।

ग्रैंड ओपनिंग पर ग्राहकों के लिए छूट

शोरूम की निदेशक आशा अग्रवाल ने बताया कि ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर:

  • 30 अक्टूबर को: मेकिंग चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट
  • 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक: एमआरपी पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शोरूम की निदेशक आशा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, मनीष गर्ग, तिलक जी सहित भलोटिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment