दरवाजा तोड़कर मंदिर में घुसे चोर; सुबह पुजारी को टूटा मिला ताला-दरवाजा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
चौपारण(हजारीबाग): चौपारण प्रखंड के नया सिंघरावां स्थित प्रसिद्ध माता कौलेश्वरी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के कीमती आभूषण चुरा ले गए। बीती रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए सोने का मुकुट, सोने की बालियां समेत चांदी के अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को दिखा टूटा दरवाजा
जानकारी के अनुसार, सुबह जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना और मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर माता की प्रतिमा से सोने का मुकुट, बालियां और अन्य कीमती आभूषण गायब मिले। इसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस-प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
News Scale Live – भरोसे की पहचान




















Total Users : 1278239
Total views : 3151602