Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पदाधिकारियों संग बैठक आयोजित कर सुखाड़ राहत को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए

On: September 5, 2023 5:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला-आगमी सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना एवं जिला टास्क फोर्स समिति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए वैकल्पित खेती पर बल दिया। बरसात की कमी से हुए किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार की फ़सल राहत योजना में किसानो के पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।बैठक में मुख्य रूप से जिले में सुखाड़ की स्थिति आने से पूर्व किसानों को किस प्रकार से सहायता प्रदान किया जाए एवं उनका कम से कम नुकसान हो इससे संबंधित केंद्रित बिंदुओं पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने योजनावर तरीके से इस समस्या से किसानों को निजात दिलाने का निर्देश दिया । उपायुक्त ने वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया , इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 से 3 वर्षों में वैकल्पिक खेती से जुड़े सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया । वहीं अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने की भी बात कही। किसानों को राज्य के फसल राहत योजना से जोड़ने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से भी अच्छादित करते हुए उन्हें सहायता प्रदान करने की बात कही। कम वर्षा होने वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां के किसानों को मनरेगा से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने माइग्रेटेड किसानों की भी सूची तैयार करने की बात कही ताकि श्रम विभाग द्वारा दिए जाने वाली योजनाओं से किसानों को अच्छादित किया सके। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी संबंधित विभागों को सुखाड़ के स्थिति को देखते हुए अपने अपने स्तर से तैयारी करें एवं सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इस सुखाड़ की स्थिति में किसानों को हर संभव सहायता / योजना /प्रशिक्षण आदि प्रदान करें।इसके अलावा बैठक में उपायुक्त द्वारा अन्य कई विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त , एसडीओ सदर , अपर समाहर्ता , जिला कृषि पदाधिकारी , जिला सहकारिता पदाधिकारी , जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment