सुभाष वेलफेयर सोसाइटी ने मेडिकल किट का किया वितरण
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के सलगी में संचालित प्लस टू विद्यालय में स्वयं सेवी संस्था सुभाष वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मंगलवार को कक्षा 9, 10, और 11 के छात्राओं को मेडिकल किट दिया गया । इस दौरान संस्था के सचिव सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्था विभिन्न क्षेत्रों में जन हित से संबंधित कार्य कर रही है। किशोरियों के बीच मेडिकल किट स्टेफ्री स्कूल-स्कूल जा कर वितरण कर रहे है। हमारी संस्था इस कार्य को अभियान के रूप में चला रही है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल रजक और शिक्षिका किरण कुमारी ने स्टेफ्री पैड की उपयोगिता और जरूरत पर बल दिया। मेडिकल किट स्टेफ्री वितरण कार्यक्रम में शिक्षक सतेंद्र सिंह, दिलिप कुमार महतो, राजेश कुमार, सुनिल कुमार राम, वसीम अहमद, पवन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, शारदा देवी, सोनिया कुमारी मौजूद थे।
भूअर्जन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन
कुंदा (चतरा)। उपायुक्त के निर्देशानुसार भूअर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में अंचल कार्यालय परिसर में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन संबंधी कई कार्यों का समाधान किया गया। शिविर में जमीन का म्यूटेशन, जमीन के कागजात की जांच और अन्य जमीन संबंधी कार्यों का समाधान किया गया। अंचलाधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपने जमीन संबंधी कार्यों को आसानी से समाधान करने में मदद करना है। शिविर के आयोजन से लोगों को अपने जमीन संबंधी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिविर में ही उनके कार्यों का समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली है। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए सुविधा मिल सके।






















Total Users : 899534
Total views : 2636265