झारखण्ड/गुमला -शिक्षक दिवस के अवसर पर कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने सेवानिवृत्त शिक्षक हरिहर महापात्रा व चैत टोप्पो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा गुरु बिन ज्ञान कहा, गुरु सृष्टि के आरंभ से पूजनीय है. शैक्षणिक क्षेत्र में मान्यतायें बदल रही है भौतिक परिवेश में शिक्षा के व्यवसायी करण, फैसन इत्यादि गुरू शिष्य परंपरा में ह्रास ला रहे है. एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा खुशी का पाल तब होता है जब शिक्षक के सामने शिष्य अच्छे मुकाम पर खड़ा होता है. सभी विद्यार्थी इस राह पर चले और शिक्षक का सिर सम्मान से उंचा करे. इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर लॉर्ड बुद्धा के पूर्वर्ती छात्र एवं छात्राएं अनिरुद्ध चौबे को भी समानित किया. मौके पर राणा अंकित , सुभाष महतो , अरविंद चौरसिया , प्रिती कुमारी , प्रियंका कुमारी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया
By Ajay Sharma
On: September 5, 2023 4:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1069676
Total views : 2868522