Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसीबी की कार्रवाई: पंचायत सचिव 9 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15वें वित्त आयोग की सड़क के भुगतान के बदले मांगी थी घूस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिकायतकर्ता की सूचना पर बिछा जाल; मजिस्ट्रेट और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा गया पंचायत का सचिव

हजारीबाग (झारखंड)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की ट्रैप टीम ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को केरेडारी प्रखंड की कराली पंचायत के पंचायत सचिव तालेश्वर राम को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

एसीबी के अनुसार, केरेडारी प्रखंड के केमो गांव के रहने वाले 78 वर्षीय दिगेश्वर पांडेय ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत केमो गांव में कालीकरण पीसीसी रोड से देवी मंडप तक पीसीसी पथ निर्माण की स्वीकृति मिली थी। योजना संख्या 26/2024-25 की प्राक्कलित राशि 3.38 लाख रुपये थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह काम योजना के अध्यक्ष साधुचरण पांडेय और सचिव दिगेश्वर पांडेय (शिकायतकर्ता) ने कराया। योजना में करीब 2.84 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।

शेष राशि के भुगतान के लिए मांगी रिश्वत

आरोप है कि शेष राशि के भुगतान के लिए जब शिकायतकर्ता पंचायत सचिव तालेश्वर राम से मिले, तो उन्होंने भुगतान के एवज में 9 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत देने की इच्छा न होने पर दिगेश्वर पांडेय ने पुलिस अधीक्षक, एसीबी, हजारीबाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

सत्यापन में आरोप सही पाया गया

एसीबी के सत्यापनकर्ता ने तकनीकी उपकरण के जरिए विधिवत सत्यापन किया। एसीबी का कहना है कि इसमें 9 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप सही पाया गया। आवेदन और सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर 27 अक्टूबर 2026 को एसीबी, हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया।

मजिस्ट्रेट और दो गवाहों के सामने हुई गिरफ्तारी

एसीबी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने 28 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी अभियुक्त तालेश्वर राम को शिकायतकर्ता से 9 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment