Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेलगांव रांची में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुमला ने परचम लहराया 8 गोल्ड मेडल सहित कुल 42 मेडल जीते

On: September 5, 2023 3:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। रांची के खेलगांव में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित 14वा नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुमला के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 8 गोल्ड मेडल सहित कुल 42 मेडल खिलाड़ियों में अपने नाम किया। मंगलवार के दोपहर गुमला पहुंचने पर टावर चौक में खिलाड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ गुमला मनीषचंद्र लाल, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। ढोल ताशा की धुन पर थिरकते हुए टावर चौक से पटेल चौक पर विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस जशपुर रोड से होते हुए माहेश्वरी टावर स्थित एकेडमी पहुंची। जहां प्रबुद्धजनों के द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों के साथ कोच बालमुनी कुमारी, अर्पिता अधिकारी, सुरेंद्र कुमार शामिल थे। वहीं, मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अखिल कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जगह-जगह पर खिलाड़ियों का विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

विजय जुलूस के दौरान शहर के टावर चौक से पटेल चौक तक जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों के द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मारवाड़ी महिला शाखा, युवा मंच, इनरव्हील रोटरी क्लब, लायंस क्लब गुमला सहित अन्य संगठन के लोगों ने बुके, चॉकलेट, डायरी, पेन देकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। वहीं विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने भी मौके पर पहुंचकर खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment