लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर, अवैध तस्करी रोकने का निर्देश
हजारीबाग। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को दारू थाना का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की जानकारी ली तथा इनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
एसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही अवैध बालू, कोयला और अन्य वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ फौजन अहमद, डीएसपी मो. अरमानुल हक, पुलिस निरीक्षक विमल लकड़ा, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।


















Total Users : 1279252
Total views : 3153210