Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को मंहगाई बढ़ने पर निशाने पर लेते हुए प्रहार किया गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला -देश में मंहगाई और बेरोज़गारी के साथ निशाने पर केंद्र सरकार को लेते हुए गुमला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में आज सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने 2024 को लेकर अपना चुनावी द्वंद्व शुरू कर दी है गैस सिलेंडर में 200 रूपया की गिरावट को लेकर कांग्रेस ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट करार देते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थल हड़ताली वृक्ष कचहरी में मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय नाथ शहदेव जिन्हें गुमला जिला प्रभारी भी नियुक्त किया गया है इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र सरकार की भाजपा सरकार को जनता करारा जवाब देंगे वहीं इसके पूर्व होने वाले विधानसभा चुनावों में भी देश की जनता जन आकांक्षाओं को पूरा नहीं करने वाली सरकार को जबाव मतदाता अपने मतों से दिखाने का काम करेगी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कमेटी के राहुल गांधी द्वारा 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की जनता को जगाने के लिए देश भर में किसानों, गरीबों, एवं मजदूरों, महिलाओं की जन समस्याओं को लेकर सक्रिय होकर काम कर रहे हैं और जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है उन्होंने गैस सिलेंडर में दो सौ रूपए कम करने वाले भाजपा पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है लोगों को लुभावने वादे करते हैं पर देने की जगह उल्टा लोगों की जेब हल्की करने का काम भाजपा की केंद्र सरकार करती आई है इसलिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। मौके पर कांग्रेस विचार मंच के खुदी भगत दुखी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद खालिद शाह , जिला युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार मंच से किए वहीं धरना प्रदर्शन में अकील रहमान, रामनिवास साहू, बिष्णु राम, राजू महतो आदि की उपस्थिति थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment