चौपारण( हजारीबाग) / पिंटू यादव। चौपारण प्रखण्ड नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। त्योहार के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में भी बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।
नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना, संध्या आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर बिजली विभाग को विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना यह है कि बिजली विभाग नवरात्रि के शेष दिनों में आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर पाता है या लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।



















Total Users : 1279432
Total views : 3153476