Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक मवेशी की मौत वहीं पशु चरवाहा बेहोश हो गया था

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- घाघरा प्रखंड स्थित देवाकी कुसुमटोली गांव में अचानक हुए बज्रपात से बुधवा भगत का एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं मवेशी चरा रहे बुधवा करीब आधे घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 4 बजे गरज के साथ वर्षा होने लगी। इसी क्रम में अपने छः मवेशी के साथ बुधवा अपने मवेशी को चराते हुए घर की ओर आ रहा था, इसी क्रम में अचानक बज्रपात हुई। जिसकी चपेट में एक मवेशी आ गया और बुधवा भी मूर्छित हो गया। जब वह होश में आया तो देखा कि बाकी के पांच मवेशी वहां नहीं थे।वे घर पहुंच चुके थे। आनंद-फानन में वृद्ध बुधवा खुद को संभालते हुए गांव गया। वह लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पहुंचे। इधर पीड़ित बुढ़वा भगत ने अंचल व प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह पेसे से किसान है और आर्थिक रूप से तंगी स्थिति में है। वह इस पीड़ा से निजात पाने के लिए आर्थिक सहयोग का गुहार लगाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment