Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सह गुमला जिला प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार पर लोगों को सिर्फ छलने वाली सरकार कहा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अजय नाथ शहदेव सह जिला प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2014 से ही आम लोगों को सिर्फ ठगने और छलने का काम किया गया है अभी रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर में 200 रूपया की दर घटकर होना मात्र मोदीजी का चुनावी स्टंट है जबकि देश में मध्यम वर्ग एवं गरीबों को मंहगाई ने कमर तोड़ दी है पूंजीवाद को लेकर उन्होंने कहा कि देश कॉरपोरेट घरानों से चल रहा है उन्हें सरकार संरक्षण दे रहे हैं बाजार में मंहगाई बढ़ाने में पूंजीवाद और कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा देने से हो रहा है अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव एवं आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की जनता को वैसे राजनीतिक दल से सावधान रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता को जगाने का काम शुरू कर दी है और झारखंड राज्य में भी कांग्रेस प्रत्येक जिला में केंद्र सरकार का असली चेहरा सामने लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने एवं देश में मंहगाई बढ़ाने बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाएंगे।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, कांग्रेस विचार मंच जिलाध्यक्ष खुदी भगत दुखी, मुख्तार आलम कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस मौके पर थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment