लोहरदगा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जनसंकल्प यात्रा, कहा लुटेरी हेमंत सरकार को हटाने का लें संकल्प
कहा जनता के समर्थन से संकल्प यात्रा बनी जन संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान
लोहरदगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के संकल्प सभा को लोहरदगा में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्ट व निकम्मी सरकार करार दिया। उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वीर बुद्धू भगत व पांडेय गणपत राय की भूमि को नमन करते हुए वर्षा के बीच जनसभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने कहा कि भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा अब जनता के समर्थन से जनसंकल्प यात्रा बन गई है। हेमंत सरकार से निजात पाने को जनता लालायित दिख रही है। उन्होंने कहा कि पौने चार साल के सरकार में प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गई है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। चोरी, डकैती, हत्या अपहरण और दुष्कर्म के मामले देश में सर्वाधिक हेमंत सरकार में हुए है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को अपराधियों को धर दबोचना था वे सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केस करना व वसूली कार्य में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी और सरकारी पदाधिकारी मोबाइल रिचार्ज की तरह वसूली के माध्यम से रिचार्ज कर रहे। अधिकारी बोलते हैं देकर आए हैं,लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, पाँच से ज़्यादा दुष्कर्म, पाँच से ज़्यादा अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं तबसे बेतहाशा अपराध बढ़ा है। अपराधियों में हिम्मत बढ़ गई है। आम लोग डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में जिस प्रकार से कोर्ट में सरेआम पेसकार को पीटा गया इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में तालिबानी शासन है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना राज्य की जरूरत है। श्री मरांडी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालक़िले के प्राचीर से कहा था कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना है और भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना है। किंतु हेमंत सरकार ख़ुद भ्रष्टाचार फैलाने में व्यस्त है। पैसे के बिना इस सरकार में कोई काम नहीं होता है। कोयला बालू पत्थर की लूट मची है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने दिल्ली मुंबई वालों को बालू घाट व खनिज संपदा को लूटने की खुली छूट दे दिया है। उन्होंने कहा कि महाजनों से लड़ते लड़ते सोरेन परिवार ख़ुद महाजन हो गये। झारखंड में सर्वाधिक ज़मीन सोरेन परिवार के पास है। यह ज़मीन ग़रीब ग़ुरबा, मुंडा, उराँव, संथाल आदिवासियों की ज़मीन हड़प कर ले लिया है। उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गाँव, ग़रीब, किसान युवा महिलाओं की चिंता करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर गैस में दो सौ और उज्जवला योजना के तहत मिले गैस पर चार सौ की सब्सिडी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनीर उराँव, व संचालन बालकृष्णा सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक शिव शंकर उराँव, पूर्व मंत्री सधनू भगत, पूर्व विधायक दिनेश उरांव, पूर्व विधानपार्षद प्रवीण सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, ज़िला प्रभारी मनोज मिश्रा, विनय लाल, ओमप्रकाश सिंह,श्रीचंद प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद , राकेश प्रसाद ,राजकिशोर महतो,अजातशत्रु ,बजरंग उरांव, ,हर्ष नाथ महतो, समेला भगत ,नीरज कुमार नलिन, बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा राजू रजक, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, छेदी राम ,भारती सिन्हा,सुरेश बैठा,विश्वजीत शाहदेव, ओम प्रकाश गुप्ता, ,अजय मित्तल, अमरेश भारती, सूरज कुमार दसोंधि, ,सुदामा प्रसाद, मुकेश साहू,,लखन उरांव,विवेक सोनी,भरत किसान,नवीन कुमार साहू,कैलाश साहू,,मनिष शिखर,सजल कुमार, जितेंद्र महतो,प्रकाश नायक,कलावती देवी, विवेक चौहान, बाल्मीकि कुमार, मिथुन तमेड़ा,पवन कुमार,यदुनंदन तिवारी, रितेश साहू,दुबराज वर्मा, सरजू साहू,राजेश प्रसाद, राजेश महत्यारे,,शंभु सिंह,राजेश महतो,प्रदीप सिंह, रामवतार वर्मन,परमेश्वर भगत जागेश्वर साहू ,अमित लोहरा ,अनूप कुमार वर्मा ,अनंत महतो ,केदार महतो,विवेक प्रजापति, गौरीशंकर नाथ शाहदेव, भूषण साहू,विवेक चौहान,सुधांशु कुमार,संजय महतो,कुलदीप कुमार, तन्मय कुमार, शंकर प्रजापति,ज्ञानेश गुप्ता,सहित अन्य शामिल थे।