Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नवरात्र के तीसरे दिन निकली शोभायात्रा, मां दुर्गा को अर्पित हुए वस्त्र-आभूषण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

यजमान कामेश्वर दांगी ने शिव मंदिर से निकाली यात्रा, ताशा पार्टी की धुन पर झूमे श्रद्धालु

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव में मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा को वस्त्र और आभूषण अर्पित कर तीसरे स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के यजमान स्वर्गीय जानकी दांगी के पुत्र कामेश्वर दांगी ने ढोढ़ी शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली। यात्रा ढोढ़ी और मंधनिया गांव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंडप पहुंची। इस दौरान ताशा पार्टी की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment