Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलकूदक्राइमशिक्षाराजनीतिस्वास्थराशिफल
---Advertisement---

प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक, स्कूल में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध का निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शैक्षणिक सुधार और साफ-सफाई पर चर्चा; शिक्षक पर बदसलूकी का आरोप, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने की प्रतिनियोजन की अनुशंसा

कुंदा (चतरा)। स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय, कुंदा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की बैठक मुखिया मनोज कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने और विद्यालय में साफ-सफाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही बच्चों के विद्यालय में मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान शिक्षक बालदेव कुमार पर जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ कथित बदसलूकी करने और बैठक का बहिष्कार करने का आरोप लगाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने और शिक्षक को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजित करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षक का आचरण पहले भी संतोषजनक नहीं रहा है।

मौके पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, उपप्रमुख सतेंद्र कुमार गुप्ता, प्रबंधन समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शौंडिक समेत कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment