सड़क पर बने बड़े गड्ढों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी; जल्द मरम्मत की मांग
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर पाखा पुल के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पिकअप के पलटने की घटना ने एक बार फिर सड़क की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत नहीं होने से चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
















Total Users : 1282983
Total views : 3159079