झारखण्ड/गुमला- गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पौधारोपण का कार्यक्रम को संपन्न किया गया पौधा रोपण पालकोट रोड डूमरडीह स्थित विकास सिंह के बारी में किया गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व चेंबर अध्यक्ष दामोदर कसेरा डीके ने किया इसमें आम और कटहल सहित कई तरह के फलदार वृक्ष लगाए गए अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा कि आज के परिवेश में एक पौधा लगाना कई जीव को जीवन देने के बराबर है आज के परिवेश में जहां कल कारखाने भारी मात्रा में खुल रहे हैं वायु प्रदूषण हो रही है ऐसे में पौधों का लगाना पुण्य का काम है पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं फल देते हैं हमारे जानवरों को खाने के लिए पत्ते देते हैं पक्षियों को आश्रय देते है हमे छावं देते हैं और इससे वायु दूषित होने से बचता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि समय-समय पर कुछ संख्या में पौधारोपण करते रहे गुमला चेम्बर पौधा रोपण का कार्यक्रम आगे भी करेगा । आज के कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष दामोदर कसेरा डीके के साथ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिन बबलू वर्मा, पीआरओ प्रणय साहू, कार्यकारिणी के विकास सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, ज्योति कुमारी, रितेश गुप्ता व प्रतीक अग्रवाल आदि एक शामिल थे ।
गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष दामोदर कसेरा के नेतृत्व में फलदार वृक्ष रोपण किया गया
By Ajay Sharma
On: September 3, 2023 4:14 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1278042
Total views : 3151306