Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कामडारा में राजकीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी

On: September 3, 2023 10:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*उपायुक्त ने किया कामडारा स्थिति विद्यालयों का निरीक्षण, इस दौरान विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उनके शैक्षणिक स्तरों के बारे में ली जानकारी*

झारखंड/गुमला:- शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कामडारा प्रखंड के दौरे के क्रम में राजकीय बुनियादी विद्यालय एवं कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनो ही विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था , विद्यालय भवन, बच्चों के शैक्षणिक स्तर आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निदेेश दिए।राजकीय बुनियादी विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पिरामल फाउंडेशन के द्वारा फाउंडेशन लर्निंग के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली एवं पिरामल फाउंडेशन को योजनावार तरीके से कार्य करते हुए बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने का निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के कई बच्चों से देर तक बात चीत की उनके शैक्षणिक स्तरों को टटोला। उक्त विद्यालय में पिछले कई सालों से बिजली कनेक्शन नहीं होने की जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल ने दिया ।जिसपर उपायुक्त ने विद्युत विभाग के इस प्रकार के रवैए से नाराजगी भी व्यक्त की तथा फौरन विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को अपने कार्यालय में बुलाने का निर्देश दिए।कस्तूरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय एवं हॉस्टल के कमरों का भी दौरा किया। उपायुक्त ने विद्यालय के छोटे बड़े जरूरतों को विद्यालय फंड से पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालय के कुछ कमरों में पंखे न लगे होने पर उपायुक्त ने बी.ई.ओ. पर नाराजगी जताई एवं प्राथमिकता के आधार पर पंखों को लगवाने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालय के लाइब्रेरी , कंप्यूटर रूम तथा साइंस लैब , जिम हॉल, का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने पाया सभी प्रकार के इक्विपमेंट के उपलब्ध होने के बावजूद विद्यालय में उसके देख रेख़ एवं सदुपयोग नहीं किए जा रहे हैं जिसपर भी उपायुक्त ने शिक्षकों पर नाराजगी व्यक्त की। बी.ई ओ. को कड़ी चेतावनी देते हुए उपायुक्त ने लगातार उक्त विद्यालय का

निरीक्षण करते हुए समस्याओं में सुधार करने का निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय भवन के आवश्यक मरम्मती हेतु प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की विद्यार्थियों से भी बात चीत की एवं उनके शैक्षणिक स्तरों से अवगत हुए , बच्चों को कंप्यूटर चलाने को कहा तथा उन्होंने स्वयं बच्चों को कंप्यूटर चलाने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक , प्रखंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक , शिक्षक, संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*गुमला में हर्षोल्लास से रंगों की होली पर लोगों ने एक-दूसरे पर रंग लगा दी होली पर्व की शुभकामनाएं – कोई बाइक पर बैठकर तो खासकर बच्चों ने उत्साह से मनाया होली का पर्व*

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

Leave a Comment