बाबा पथ काली मंदिर के पास शनिवार रात लगी आग, दो दमकल वाहनों ने डेढ़ घंटे बाद भी जारी रखा काबू पाने का प्रयास; शॉर्ट सर्किट की आशंका
हजारीबाग (झारखंड)। जिला मुख्यालय के हुरहुरू में बाबा पथ काली मंदिर के समीप स्थित एक वाहन शोरूम एवं सर्विसिंग सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। शोरूम और सर्विसिंग सेंटर में रखे कई वाहन आग की चपेट में आ गए।
करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही बड़ा बाजार पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल वाहन लगाए गए। आग इतनी भीषण थी कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी दमकलकर्मी उसे बुझाने में जुटे थे।
नुकसान का आकलन बाकी
आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, कितने वाहन क्षतिग्रस्त हुए और वास्तविक नुकसान कितना हुआ, इसका तत्काल आकलन नहीं हो सका। शोरूम खुलने और क्षतिग्रस्त वाहनों की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1278239
Total views : 3151604