WhatsApp Group
Join Now
गुमला: पुलिस केंद्र गुमला में गुमला एसपी एहतेशाम वकारीब की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी आयोजित किया गया इस मौके पर गुमला सहित बसिया एवं चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों की उपस्थिति थी मासिक अपराध गोष्टी में एसपी एहतेशाम वकारीब ने जिले की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि पोक्सो एक्ट मामले को तीन माह से ज्यादा लंबित नहीं रखें वहीं उन्होंने भू माफियाओं को चिंहित करने एवं ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखने साथ ही साक्ष्य मिलने पर कानूनी शिकंजा कसने का आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए वहीं नशापान,डायन बिसाही, बाल मजदूरी, महिला उत्पीडन मामले एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कार्रवाई करते हुए लंबित विभिन्न मामलों में फरार अपराधकर्मी एवं जारी किए गए वारंट को लेकर भी एसपी ने आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए वहीं मासिक अपराध गोष्टी में एसपी एहतेशाम वकारीब ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।


















Total Users : 1278043
Total views : 3151307