Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayurhand: राज्य स्तरीय टीम ने आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए कई आवश्यक निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राज्य स्तरीय टीम ने आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए कई आवश्यक निर्देश

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत महेशा भाग 2 आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय टीम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अभय नंदन अम्बष्ट, सहायक निदेशक समाज कल्याण निदेशालय सुमन सिंह, बाल संरक्षण विशेषज्ञ युनिसेफ प्रीति श्रीवास्तव, पोषण सलाहकार डॉ. अनामिका, स्वास्थ्य सलाहकार नलीन कुमार एवं मधवेश कुमार आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरन संयुक्त सचिव ने आंगनबाडी केंद्र में बच्चों के मिलने वाले पौष्टिक आहार, भोजन, बच्चों के लिए उपलब्ध बैंच डेक्स व भवन का अवलोकन किया। टीम के सदस्यों द्वारा बच्चों की लंम्बाई एवं वजन की माप की गई, साथ ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सेविका व सहायिका को कई आवश्यक दिशा निर्देश राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों द्वारा दी गई। संयुक्त सचिव ने बताया की आंगनबाडी केंद्रों में कमियां निकालना नहीं बल्कि कमियों को दूर करने के लिए निरीक्षण की जा रही है।ताकि बेहतर संसाधन युक्त केंद्रों को बनाया जा सके। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्ध जनों को मिलने वाले वृद्धा पेंशन की भी अदतन जानकारी हासिल करना है, ताकि समय पर वृद्ध जनों को पेंशन मुहैया करवाया जा सके। इस दौरान सीडीपीओ सह इटखोरी बीडीओ अन्वेषा ओना, सुपरवाइजर संध्या कुमारी के अलावा पोषक क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment