Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी के नए पुल पर बड़ा हादसा, टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क-पुल के जोड़ पर झटके से बाइक का बिगड़ा संतुलन, एनएचएआई की निर्माण गुणवत्ता पर ग्रामीणों में आक्रोश

चौपारण (हजारीबाग, झारखंड)। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में बराकर नदी पर बने नए पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बरही से अपने घर बेलाही लौट रही महिला बाइक से गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे 20 चक्का टैंकर की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बेलाही निवासी गुंजरी देवी, पति महेश ठाकुर, के रूप में हुई है।

पुल के जोड़ पर झटके से बिगड़ा बाइक का संतुलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पार करने के बाद गुंजरी देवी की बाइक जैसे ही बराकर नदी के नए पुल पर पहुंची, सड़क और पुल के बीच बने जोड़ पर तेज झटका लगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क और पुल को जोड़ने वाले हिस्से में दोनों ओर ढलान सही तरीके से नहीं बनाई गई है। इससे गुजरने वाले वाहनों को तेज झटका लगता है। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर को घेरा, चालक फरार

घटना के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, विनोद ठाकुर और जगन्नाथ साव ने टैंकर का पीछा किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पवई के पास वाहन को घेर लिया, लेकिन चालक टैंकर सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया।

सीमा विवाद के बीच पुलिस ने भेजा शव

हादसे की सूचना पर बरही और चौपारण थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों थानों की सीमा के निकट घटना होने के कारण शुरुआती दौर में क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस की सहायता से शव को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए बरही भेजा गया।

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में एनएचएआई की कार्यशैली और पुल-सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और पुल के जोड़ पर बने असमतल हिस्से के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। हादसे ने इस हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग को फिर से सामने ला दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment