सिसई विधायक एवं गुमला उपायुक्त ने संयुक्त रूप से कामडारा में प्रखंड स्तरीय स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का उद्घाटन किया

Ajay Sharma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
झारखण्ड/गुमला-जिले में चल रही पुस्तकालय क्रांति के क्रम में आज शनिवार को कामडारा में प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। अब तक जिले भर में पुस्तकालय उद्घाटन के क्रम में कामडारा में 10 वां प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।
पुस्तकालय का उद्घाटन   विधायक जिग्गा सुसारण होरो,  एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। कमाडारा स्थिति  पुस्तकालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया।पुस्तकालय उद्घाटन के मौके पर जिला के सभी पुस्तकालयों की जानकारी एवं पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय एक आधिकारिक वेबसाइट www.gumlalibrary.com का शुभारंभ  माननीय विधायक के हाथों किया गया।इस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जिले भर में संचालित पुस्तकालयों की जानकारी प्राप्त कर सकता है इसके साथ ही पुस्तकालयों में उपलब्ध किताबों की सूची की भी जानकारी वहां से प्राप्त कर सकता है।कामडारा सहित जिले के हर एक पुस्तकालयों में सभी प्रकार के  प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पुस्तकों को उपलब्ध कराया गया है। वहीं पुस्तकालय में हाई टेक व्यवस्था के साथ साथ कंप्यूटर की भी सुविधा दी गई है। सभी पुस्तकालय प्रातः 6 बजे से संध्या 6 बजे तक खुली रहेगी । एक विद्यार्थी चाहे तो पूरे 12 घंटे पुस्तकालय में बैठक कर अध्ययन कर सकता है।
मौके पर विधायक  जिग्गा सुसारण होरो ने कहा कि यह  गर्व की बात है कि ऐसे सुदूरवर्ती इलाके में भी इतने हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण किया गया है जिसमें अभियार्थी बिना किसी संकोच में आकर अपनी पढ़ाई एक शांत वातावरण में कर सकते है । उन्होंने जिले में चल रहे पुस्तकालय क्रांति के बेहतर क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन की टीम  की सराहना की। साथ ही उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बने सभी प्रखंड स्तरीय पुस्तकालयों में विधायक मद से 10 kw की सोलर बैटरी देने की घोषणा कि ताकि पुस्तकालयों में 24 घंटे बिजली की सुविधा मिल सके।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भी आवश्यक सलाह दी  उन्होंने अभ्यर्थियों से पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करते हुए इसका फायदा उठाने का सुझाव दिया।इस दौरान उपायुक्त ने सभी अभियार्थियों से उक्त पुस्तकालय का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की एवं अभ्यर्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश विदेश में अपना नाम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पुस्तकालय निर्माण के पीछे के उद्देश्य से भी सभी को अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का उद्घाटन कर इसे प्रखंड वासियों को सुपुर्द कर दिया गया है , पुस्तकालय का संचालन करने की जिम्मेवारी अब प्रखंड के बुद्धिजीवियों के हाथों है। इसे अपना समझकर इसके संचालन में सहयोग करें।इससे पूर्व  विधायक  एवं उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने पूरे पुस्तकालय का दौरा किया एवं वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। इस क्रम में  विधायक ने अभ्यर्थियों को मन लगाकर पढ़ने ,एवं अपने जीवन में बेहतर करने की सलाह दी एवं नव निर्मित पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा।इस दौरान कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ,बीडीओ सह सीओ कामडारा, पंचायत स्तरीय सभी मुखिया  सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी एवं सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहें।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *