Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े दो बाइक चोरी, चोरों से दहशत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मेडिका हॉस्पिटल और बीघा बाजार से बाइक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चौपारण (हजारीबाग, झारखंड)। चौपारण थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया। शिकायत मिलने के बाद चौपारण थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

अस्पताल के पास से स्प्लेंडर चोरी

पहली घटना केसठ स्थित मेडिका हॉस्पिटल के पास हुई। इटखोरी थाना क्षेत्र के नरचा खुर्द निवासी एसपी राकेश बाबू, पिता बलदेव ठाकुर, ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10:30 बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या JH 02 BG 9094 अस्पताल के समीप खड़ी की थी।

कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कथित रूप से दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों संदिग्ध चौपारण की दिशा में फरार हो गए।

बीघा बाजार से भी बाइक गायब

दूसरी घटना बीघा बाजार में हुई। महराजगंज निवासी रामस्वरूप कुमार गुप्ता, पिता चेतलाल प्रसाद, अपनी बाइक संख्या JH 02 BK 3066 से बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक एक स्थान पर खड़ी की और आवश्यक काम से चले गए। काम पूरा कर लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने चौपारण थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दोनों पीड़ितों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और चोरी की गई बाइकों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण अब सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

News Scale Live — भरोसे की पहचान, हजारीबाग और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment