Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जमीन जोतने के विवाद में मारपीट, सिर पर पत्थर से वार कर किया गया लहूलुहान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जातिसूचक गाली-गलौज का भी आरोप

चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत के तिलरा गांव में जमीन जोतने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में बालेश्वर भुईयां के सिर पर पत्थर से गहरी चोट लगी है।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

मामले को लेकर बालेश्वर भुईयां ने लावालौंग थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले भी हो चुकी थी तीन बार पंचायत

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, गांव में जमीन जोतने को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इस विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर तीन बार पंचायत भी की जा चुकी थी, लेकिन विवाद का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका।

सोमवार सुबह फिर भड़का विवाद, शुरू हुई मारपीट

आरोप है कि सोमवार की सुबह जमीन जोतने की बात कहने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

ईंट-पत्थर और हंसुआ से किया गया हमला

दिए आवेदन के अनुसार रंजीत महतो, मंदरू महतो, कुलेश्वरी देवी और रेशमी देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर और हंसुआ का भी इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान सिर पर पत्थर से वार किए जाने से बालेश्वर को चोट लगी।

जातिसूचक गाली-गलौज का भी आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की गई।

पीड़ित ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित ने लावालौंग थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment