Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Itkhori: श्रीश्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 551 श्रद्धालु हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्रीश्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 551 श्रद्धालु हुए शामिल

इटखोरी(चतरा)ः इटखोरी प्रखंड अंतर्गत चक्रवार गांव में शुक्रवार को 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में 551 कलशधारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुवे 3 किलोमीटर दूर स्थित पितीज बसाने नदी पहुंचे, जहां यज्ञचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। उसके बाद पुनरू कलश यात्रा शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। यहां विधि- विधान से यज्ञमंडप में कलश स्थापित कराया गया। इस संबंध में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव ने बताया कि द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। वहीं मुख्य पुजारी बालेश्वर यादव ने बताया कि शिव मंदिर का निर्माण के बाद दूसरी वर्षगांठ पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी को पूर्णाहुति वं भंडारा किया जाएगा। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कुलदीप यादव, पुजारी बालेश्वर यादव, सोहर यादव, कोमल यादव, बाबूलाल यादव, राम नारायण यादव, कुलेश्वर यादव, प्रकाश यादव, रीतलाल यादव, रामसेवक यादव, मथुरा यादव, शिवदयाल यादव, बिंदेश्वर यादव समेत भरी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*गुमला जिले का सबसे महत्वपूर्ण विभाग खनन विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से अवैध तरीके से हो रही है बालू तस्करी – विभूति कुमार के सेवानिवृत्ति से बनी है ऐसी स्थिति* * ना तो चालान काटे जा रहे हैं और ना ही अवैध तरीके से बालू, मिट्टी, पत्थर उत्खनन में रोक लगाने में जिला टास्क फोर्स कमेटी रूचि ले रहे जबकि सरकार अवैध उत्खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है*

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत, 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर का लोकार्पण

सरकारी राशन में अपात्र लाभुकों पर शिकंजा, वर्षों से लिया लाभ तो अब होगी वसूली

मुख्य सड़क बदहाल, पांच पंचायतों के मुखियाओं ने डीसी से लगाई गुहार

प्लस टू उच्च विद्यालय कुंदा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, जितेंद्र अध्यक्ष निर्वाचित

Leave a Comment