Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सीएसपी संचालक से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नसिद और नवाब अंसारी को भेजा न्यायिक हिरासत, तालाब से बरामद हुआ लैपटॉप

देवघर, संवाददाता। मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक मो. कलीम अंसारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

22 अगस्त को नदी के पास हुई थी लूट

घटना 22 अगस्त की शाम करीब 6:25 बजे महुआटांड़ और कानों के बीच नदी के पास हुई थी। सीएसपी बंद कर घर लौट रहे कलीम अंसारी को स्प्लेंडर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रोककर उनके बैग से —

  • 78 हजार रुपये
  • एचपी कंपनी का लैपटॉप
  • मोरफो डिवाइस
  • जीपीएस कनेक्टर
  • दस्तावेज, पर्स और मोबाइल

लूट लिया था। मामले में मारगोमुण्डा थाना में कांड संख्या 61/2026 दर्ज किया गया था।

अनुसंधान व छापेमारी में हुआ खुलासा

अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त नसिद अंसारी (24), निवासी चमरबीघा और नवाब अंसारी (20), निवासी मुरलीपहाड़ी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से हुई बरामदगी

  • नसिद अंसारी के पास से 500 रुपये के नौ नोट (4500 रुपये), 200 रुपये के दो कटे नोट, पीड़ित का पैन कार्ड और दो फोटो बरामद हुए
  • नवाब अंसारी की निशानदेही पर तालाब से एचपी लैपटॉप तथा 9 हजार रुपये बरामद किए गए

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment