विजेता टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा, चतरा में होगा मुकाबला
गिद्धौर (चतरा), संवाददाता। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का दूसरा दिन एवं समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी विद्यालयों से अंडर-17 बालक एवं बालिका टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल जैसे खेलों में टीमों को बांटकर मुकाबले कराए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे —
कबड्डी (बालक वर्ग): गंगा स्मारक उच्च विद्यालय की टीम विजयी रही।
कबड्डी (बालिका वर्ग): गंगा स्मारक उच्च विद्यालय ने बाजी मारी।
वॉलीबॉल (बालक वर्ग): गंगा स्मारक की टीम विजेता बनी।
वॉलीबॉल (बालिका वर्ग): उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इचाक की टीम विजयी हुई।
फुटबॉल (बालक वर्ग): उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इचाक की टीम विजयी रही।
फुटबॉल (बालिका वर्ग): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार, प्रेमचंद दास, सत्यम, जागेश्वर साव, सीताराम रविदास, वीरेंद्र तिर्की, मनय मुंडा, जितेंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी एवं मंजू कुमारी सहित कई शिक्षकों की सक्रिय भूमिका एवं उपस्थिति रही।
बताते चलें कि इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनी टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चतरा जाएंगी, जहां वे प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रिपोर्ट: न्यूज स्केल लाइव संवाददाता — भरोसे की पहचान




















Total Users : 1201632
Total views : 3042259