जिले में लंबे समय के बाद बालगृह (बालक) का संचालन हुआ प्रारंभ
चतरा। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था रांची से पंजीकृत राईज (बालक) बाल गृह का संचालन नगवां बाईपास रोड चतरा में मंगलवार से प्रारंभ किया गया। स्वयं सेवी संस्था रेडियंट इंस्टीट्यूट ऑफ सॉफ्टवेयर एजुकेशन द्वारा संचालीत राईज बाल गृह का जायजा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरमुनी कुमाी, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी, सदस्य श्वेता जायसवाल, पिंकी कुमारी, मुकेश कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुण प्रसाद आदि ने जायजा किया। इस दौरान डीएसडब्ल्यूओ व अध्यक्ष श्री तिवारी आदि ने बाल गृह में उापलब्घ संसाधनों की जानकारी लेते हुए संस्था के सचिव आर्यन राज को जेजएक्ट के नियमानुसार संचालन करने को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबे समय से बाल गृह की आवश्यक्ता जिले में थी लेकिन संचालन संभव नही हो पायचा था, लेकिन उपायुक्त अबु इमरान ने इसे गंभीरता से लिया और इनके पहल पर जिले में बाल गृह का निबंधन हुआ और संचालन भी किया जा रहा है। अब सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत सीएनसीपी बच्चों के आवासन में परेशानी नही होगी। इस अवसर पर संस्था के लोगों के अलावे सीसीआसई के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।






















Total Users : 960219
Total views : 2719351