Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री अग्रसेन जयंती को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैठक में आय-व्यय का हिसाब पारित, चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय

गुमला, झारखंड | संवाददाता।
गुमला के अंची देवी पोद्दार स्मृति भवन में अध्यक्ष विजय कुमार गोयल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पिछले कार्यकाल के आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने से हुई। सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद आय-व्यय के हिसाब को सर्वसम्मति से पारित किया।

इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। नई समिति में विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ भीम जी को अध्यक्ष, दिनेश कुमार अग्रवाल को सचिव तथा पवन कुमार गाड़ोदिया और संजय अग्रवाल को सह-सचिव चुना गया। वहीं ब्रिज किशोर फागला को कोषाध्यक्ष और पवन उदयपुरिया को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

समिति में किशोर कुमार फोगला और अनिल कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि पवन कुमार अग्रवाल और विजय कुमार गोयल को संरक्षक बनाया गया।

चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय

बैठक में इस वर्ष श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के अवसर पर चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत 11 अक्टूबर, रविवार को श्री अग्रसेन महाराज की पूजा, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विनोद कुमार अग्रवाल (भीम), शंकर लाल जाजोदिया, पवन उदयपुरिया, किशोर गाड़ोदिया, राज कुमार गाड़ोदिया, अनिल अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, किशोर फोगला, पवन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आदित्य नारसरिया, राजेश गाड़ोदिया, ब्रिज किशोर फोगला, संजीव अग्रवाल, अशोक गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राज्य : झारखंड | जिला : गुमला

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment