WhatsApp Group Join Now
कुन्दा(चतरा)। शनिवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्त्रोनत प्लस 2 हाई स्कूल में औचक निरीक्षण बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव भोक्ता ने किया। इस दौरान विद्यालय में कई खामियां अध्यक्ष को मिली, वही अध्यक्ष ने शिक्षकों को फटकार लगाई और कहा की विद्यालय को विद्यालय की तरह चलाएं व बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मौके पर संगीता कुमारी, चुनमुन कुमारी, मनिसा कुमारी, ऋषभ कुमार, इंद्रजीत कुमार ने बताया की जॉग्राफी का शिक्षक नही रहने के कारण पढाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, मंत्री प्रतिनिधि नगीना गंझू समेत अन्य शामिल थे।





















Total Users : 960197
Total views : 2719321