Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उप मुखिया को जान से मारने की धमकी का आरोप, थाना प्रभारी व एसपी से लगाई गुहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

8 अगस्त के विवाद के बाद लगातार धमकी देने का आरोप, पुलिस ने कहा—आवेदन के आधार पर मामले की जांच जारी

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिसाखी पंचायत के उप मुखिया विकास पांडेय को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उप मुखिया विकास पांडेय ने गिद्धौर थाना प्रभारी एवं चतरा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले में न्याय दिलाने और अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, उप मुखिया विकास पांडेय और गांव के ही संतोष कुमार दांगी, पिता कैलाश दांगी, के बीच बीते 8 अगस्त को पांडे महुआ चौक के समीप किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। आरोप है कि उक्त विवाद के बाद से संतोष कुमार दांगी द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उप मुखिया विकास पांडेय का आरोप है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से भी धमकाया जा रहा है, जिससे वे और उनके परिवार के सदस्य भय और दहशत के माहौल में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित उप मुखिया ने अपने आवेदन में कहा है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

इधर, गिद्धौर थाना में आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उप मुखिया द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment