चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती, हालत बिगड़ने पर हजारीबाग रेफर
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित पुराना पेट्रोल पंप निवासी सुधीर कुमार गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा को अचानक सिर में चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने के बाद इलाज के लिए ग्लोबल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के अनुसार, अस्पताल में सुई-दवा दिए जाने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया। परिजन छात्रा को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर अस्पताल के डीएस डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि छात्रा को अस्पताल लाए जाने के समय ही मृत अवस्था में पाया गया था। उसके पास ग्लोबल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का इलाज संबंधी पुर्जा भी था। मामले में आगे की प्रक्रिया जारी है। छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों और इलाज के दौरान किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




















Total Users : 1171254
Total views : 3000688