Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजनीति विज्ञान में प्रकृति मिश्रा ने किया टॉप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संत कोलंबा की छात्रा बनीं विश्वविद्यालय की टॉपर, सुप्रिती भारती और रिया कुमारी ने भी बनाई जगह

हजारीबाग। संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने सत्र 2024–26 में स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उनकी सफलता से महाविद्यालय, शिक्षकों और परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं विभावि स्नातकोत्तर विभाग की सुप्रिती भारती ने 1199 अंक के साथ दूसरा और रिया कुमारी ने 1182 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आयुषी सिंह 1179 अंक के साथ चौथे तथा किरण कुमारी 1175 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। सभी छात्राओं ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

पहले भी विश्वविद्यालय में कर चुकी हैं टॉप

प्रकृति मिश्रा की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीति विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। शिक्षकों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया।

संघर्ष के बीच हासिल की सफलता

प्रकृति के लिए यह उपलब्धि विशेष मायने रखती है। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभाला और प्रकृति की पढ़ाई जारी रखने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। प्रकृति ने अपनी सफलता को परिवार के संघर्ष और सपनों को समर्पित किया। टॉपर छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों और राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि उनके माता-पिता के संघर्ष और सपनों को सम्मान देने का माध्यम भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment