एसपी के निर्देश पर देवीपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक और हेलमेट की हुई जांच
देवघर। अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर देवघर पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास थाना मोड़ पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, बाइक की डिक्की समेत आवश्यक कागजात की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।
चौक-चौराहों पर भी होगी निगरानी
पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। वाहन जांच के साथ-साथ चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी सख्ती की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान एसआई नवीन कुमार सिंह सहित पुलिस के दर्जनों जवान मौजूद रहे।





















Total Users : 1141728
Total views : 2968406