Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रावणी मेला के सफल आयोजन पर देवघर में मीडिया सम्मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रशासन ने पत्रकारों के योगदान को सराहा, प्रशस्ति पत्र, शॉल और मीडिया किट देकर किया सम्मानित

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के बाद शनिवार को सूचना भवन, देवघर सभागार में भव्य मीडिया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी द्वारा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार का बुके देकर स्वागत करने के साथ हुई।

‘सभी के सहयोग से सफल हुआ मेला’

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 का सफल संचालन सभी के सामूहिक सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने मेले के दौरान मीडिया द्वारा किए गए सहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला क्षेत्र में तैनात सभी कर्मियों ने पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने अगले वर्ष श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही।

सुरक्षा व्यवस्था में मीडिया की भूमिका सराही

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कानून-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में मीडिया के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने विकास कार्यों और मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया के योगदान के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने भी मेले के सफल संचालन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

समारोह में वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों रामनंदन सिंह, आर.सी. सिन्हा और राकेश कर्महे ने श्रावणी मेला 2026 के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सुरक्षा, सुगम जलार्पण, स्वच्छता और जन-सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों और समन्वय की सराहना की।

पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और मीडिया किट से सम्मान

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल और मीडिया किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेले जैसे बड़े आयोजन में मीडिया की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है और सही सूचनाओं के प्रसार से श्रद्धालुओं तथा आम लोगों को काफी सहायता मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment