Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम रवाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचेंगे श्रद्धालु, बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ गांव

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ गांव से गुरुवार को करीब 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवर यात्रा का नेतृत्व बारियातू पंचायत के मुखिया डेगन गंझू ने किया।

रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने गांव के विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता, परिवार की सुख-शांति तथा क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। मुखिया डेगन गंझू ने कहा कि कांवर यात्रा श्रद्धा और आस्था से जुड़ी धार्मिक यात्रा है। उन्होंने सभी कांवरियों को सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा वैद्यनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

सुल्तानगंज से उठाएंगे गंगाजल

कांवरियों ने बताया कि जत्था पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां पवित्र गंगाजल उठाने के बाद श्रद्धालु पैदल कांवर यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद बासुकिनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा वैद्यनाथ और बासुकिनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

बोल बम के जयघोष से गूंजा महुआटांड़

कांवरियों के रवाना होने के दौरान पूरा गांव भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने “बोल बम-बोल बम” और “बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है” जैसे जयकारे लगाए। जयघोष से महुआटांड़ का वातावरण शिवमय हो उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवरियों को शुभकामनाएं दीं और मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना के साथ उन्हें विदा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment