Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाजार से लौट रहे दो युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाजार से लौट रहे दो युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक

 

घायल अवस्था में चौकीदार समसुल अंसारी ने निजी वाहन से पहुंचाया सदर अस्पताल

 

 

लोहरदगा सदर प्रखंड के कुजरा साप्ताहिक बाजार से निनी किस्को लौट रहे दो व्यक्ति रविवार की शाम करीब 7:30 बजे सड़क पर घायल अवस्था में मिले। दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलने पर सदर थाना के चौकीदार समसुल अंसारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को अपनी निजी वाहन से लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों की पहचान मनोज लोहरा 43 वर्ष पिता पंचम लोहरा, ग्राम ओयना टंगरा, लोहरदगा तथा बिरजू लोहरा 32 वर्ष पिता स्वर्गीय सीबा लोहरा, ग्राम निनी, थाना किस्को, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोज लोहरा के सिर में गंभीर चोट लगी है और दोनों कान से रक्तस्राव हुआ है। वहीं बिरजू लोहरा के शरीर में अंदरूनी चोट लगी है तथा मुंह से रक्तस्राव होने की बात सामने आई है। दोनों कुजरा के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर निनी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकीदार समसुल अंसारी ने समाजसेवी मुस्ताक अंसारी, इस्माइल अंसारी के साथ बिना देर किए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना किस परिस्थिति में हुई और दोनों घायल कैसे हुए, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment