Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा महिला कॉलेज में इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, डीसी एसपी ने बैडमिंटन खेलकर और टॉस कर खेल का उद्घाटन किया

On: August 19, 2023 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लोहरदगा के तत्वावधान में इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ एमएलए महिला कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्वयं बैडमिंटन खेलकर और टॉस कर खेल का उद्घाटन किया। स्कूली बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपस्थिति एवं उत्साह देखकर उपायुक्त लोहरदगा ने विचार व्यक्त करते हुए बतलाया कि इन बच्चों में प्रतिभा छुपी हुई है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और जिला का नाम रोशन करेंगे। हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। पुलिस अधीक्षक ने बतलाया कि एसोसिएशन ने स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक लोहरदगा शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने भी विचार व्यक्त किया। अतिथियों को एशोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया गया एवं विषय प्रवेश जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य अरुण राम ने किया। उद्घाटन मैच धोनी महली वर्सेस आशुतोष देवघरिया के बीच खेला गया जिसमें आशुतोष देवघरिया ने अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुरारी गोस्वामी, सचिव मलय दत्ता, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर, प्रवीण पटेल, रंजीत साहू, प्राचार्य प्रोफेसर स्नेह कुमार, दुबराज यादव, राहुल कुमार, गणेश पांडेय, प्रवीण पटेल, नीरज खत्री, उत्तम शर्मा, शिव कुमार भगत, सतीश उरांव, दिनेश पांडेय, बाल्मीकि सिंह, विनोद उरांव, सुजाउद्दीन राजा, ब्रजकिशोर बड़ाईक, गुलाममुर्तुजा अंसारी इत्यादि उपस्थित रहकर खेल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। एंपायर का दायित्व रंजीत साहू, नसीम अख्तर एवं राहुल साहू ने निभाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Leave a Comment