Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में एनएचएम की टीम ने सदर अस्पताल समेत अन्य पीएचसी का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

On: August 19, 2023 8:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम शनिवार को आई। अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी की अगुवाई में आई टीम ने लोहरदगा सदर अस्पताल समेत कुडू पीएचसी, अटल मुहल्ला क्लिनिक व आयुष विभाग व अन्य सरकारी क्लिनिक की जांच किया। टीम के सदस्यों ने लोहरदगा में एम्बुलेंस सेवा समेत अन्य सेवाओ की विस्तार से जांच की। अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं, चिकित्सक, दवाइयों की उपलब्धता आदि के विषय में बातचीत की । शिशु रोग व प्रसूति विभाग के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी लिया।
टीम में स्टेट नोडल एनसीडी डॉ ललित पाठक, कंसल्टेंट मटर्नल हेल्थ नलिन कुमार, आयुष विभाग से राहुल कुमार, लालमोहन समेत अन्य शामिल थे।टीम के पहुंचने से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं, चिकित्सक, दवाइयों की उपलब्धता आदि के विषय में बातचीत की । एनएचएम की टीम ने चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने सहित कई आवश्यक सुझाव दिए। टीम के साथ पूरे समय सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो मौजूद रहे और जानकारी देते रहे।
मौके पर अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित प्रत्येक महीना के तीसरे शनिवार को मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस तथा तनाव मुक्त शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके तहत हमने अटल मुहल्ला क्लिनिक, व अन्य पीएचसी का भ्रमण कर जायजा लिया। शिविर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य का जांच की जाती है। उनके लिए स्पेशल रूप से मानसिक चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। हर माह के तीसरे शनिवार को विशेष रूप से यह शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत बुजुर्गों का बीपी, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य तरह की बीमारियों का जांच कर इलाज किया जाता है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए सभी तरह की सुविधाएं बुजुर्गों को मुहैया कराने का निर्देश राज्य स्तरीय टीम के द्वारा डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई।वर्तमान स्थिति है कि आज भी आई टी सी टी सेंटर का महिला शौचालय की स्थिति बद से बदतर है। शौचालय में दरवाजे नहीं है और साफ सफाई की तो बात ही नहीं कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment