Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की एनसीओआरडी समिति की जिला स्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश

On: August 19, 2023 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों पर होगी कार्रवाई, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीले दवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर भी जिला प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

न्यूज स्केल संवाददाता
गुमला। शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) समिति की बैठक की आहूत की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अपराधियों की हाल की गिरफ्तारियों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण आदि जैसे संबंधित विभागों के बीच समन्वित तरीके से गहन जागरूकता/संवेदीकरण शिविर और निरीक्षण अभियान चलाने के साथ नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दवा दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया एवं अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों एवं बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीले दवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कारवाई करने की बात कही। उपायुक्त ने संभावी क्षेत्रों जहां अफीम एवं गांजा की खेती की जा सकती है वैसे चिन्हित स्थानों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो नशीले पदार्थों के सेवन के आदी हो चुके हैं वैसे व्यक्तियों का काउंसलिंग करें एवं आवश्यक पड़ने पर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करें। इसके अलावा उन्होंने जिले में नव निर्मित नशा मुक्ति केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, एसडीओ सदर, डीएसपी गुमला, सिविल सर्जन , जिला परिवहन पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*मजदूर दिवस पर अराजपत्रित कर्मचारियों का हुंकार: वेतन बकाया, बायोमेट्रिक बाधा और कथित कटौती पर कार्रवाई की मांग*

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Leave a Comment