Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांवों में पहुंची कानूनी जागरूकता की टीम, ग्रामीणों को बताए अधिकार और कानून

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाल विवाह, बाल मजदूरी और दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक, सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

कुंदा (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जिला सचिव के निर्देशानुसार डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत कुंदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान अधिकार मित्र अजित कुमार ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया।

इस दौरान ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकार मित्र अजित कुमार ने बताया कि कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

शिविर का उद्देश्य गांव-गांव तक कानूनी सहायता पहुंचाना और लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अधिकार मित्र अमलेश कुमार, संजय चौधरी, मुन्ना दास, किरण कुमारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment