लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध, सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर 5 से 10% और डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की छूट
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चतरा-चौपारण मुख्य सड़क स्थित बरहमपुर मुख्य चौक पर रविवार को प्रतिभा ज्वेलर्स गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स शॉप का उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन संचालक चंद्रकांत कुमार के पिता बिगन ताम्रकार ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।
संचालक चंद्रकांत कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठान में सोने, चांदी और डायमंड ज्वेलरी के लेटेस्ट डिजाइन एवं आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदारी पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट तथा डायमंड ज्वेलरी की एमआरपी पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उद्घाटन के अवसर पर शिक्षक नरेश तिवारी, डेनियल श्याम, राजेश ताम्रकार, रामजीवन कुमार साहू, प्रदीप पांडेय, नंदकिशोर तिवारी समेत ग्रामीण शुभम कुमार, शंकर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




















Total Users : 1117012
Total views : 2934949