Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

60 लाख की ज्वेलरी चोरी का त्वरित खुलासा करने पर थाना प्रभारी सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संकट मोचन सेवा समिति ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

इटखोरी (चतरा): इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी, त्वरित अनुसंधान एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही सक्रिय पुलिसिंग से आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। हाल ही में इटखोरी बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर 60 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषणों की चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

इसी उपलब्धि के लिए संकट मोचन सेवा समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के देवकुमार सिंह, सतीश सिंह, दिलीप साव, लखन राम एवं सूरज प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराधियों में पुलिस का भय बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए इसी तरह निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment