Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस पर साधा निशाना, छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीति का लगाया आरोप, CBI जांच की उठाई मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसे केंद्र सरकार का बड़ा फैसला बताते हुए कांग्रेस पर छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही आंदोलन के दौरान हुई गतिविधियों की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गई है।

गुमला: देश में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत छात्रों को आगे कर ओछी राजनीति करने वाली कांग्रेस को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा देते ही छात्रों का समुद्री तूफान जैसा आंदोलन वापस लेते ही कांग्रेस फिर से औंधे मुंह गिर गई है और इस आंदोलन को लेकर देश में अराजकता और हिंसा का कांग्रेसी खेला बेड़ा बंद हो गया। उक्त बातें गुमला के जाने-माने समाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार पान वाला ने कहा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सीधे तौर पर छात्रों को लेकर उनकी मांगों पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर जहां देश में हिंसा फैलाने में लगी कांग्रेस के राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है।
   समाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में शामिल दोषियों को लेकर केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए और इस बिंदु पर छात्रों की मांग मानते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मंजूर कर देश के युवाओं एवं आम नागरिकों को उनके हक अधिकार के लिए तत्पर रहने का साफ संदेश दिए ही एवं छात्रों की आड़ में देश में हिंसा का ख्वाब देख रहे विपक्षियों को भी उनके मंसूबों पर एक तीर से दो शिकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबसे पहले देश की आतंरिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता को लेकर उचित फैसला लिए है।
समाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार पान वाला ने कहा कि कांग्रेस की नजर सिर्फ केंद्र सरकार को अस्थिर करने की ओर लगा हुआ है कांग्रेस श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में हिंसा का ख्वाब भारत में देखना चाहती है लेकिन कांग्रेस को शायद मालूम नहीं है कि यह भारत देश है यहां पर भेदभाव नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता संप्रभुता को चुनौती देने वाली साजिश क्षणिक समय में ही नेस्तनाबूद कर दी जाती है।
 कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है इसलिए हमेशा देश में कैसे अस्थिरता पैदा कर सकें मौके की तलाश में रहते हैं लेकिन देश की जनता भली-भांति कांग्रेस के मंसूबे को जानते हैं। कांग्रेस शिक्षा मंत्री का इस्तीफा को अपनी जीत मानकर जश्न मना रही है लेकिन यह स्वीकार नहीं कर रही है कि देश को हिंसा से बचाने के लिए युवाओं को कांग्रेसी चाल से बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मंजूर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माहौल को ठीक करने वाले प्रधानमंत्री बन चूके हैं।
अनिल कुमार पान वाला समाजिक कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर में विदेशी पैसों से आधी रात में ऑनलाइन पीजा आदि की सप्लाई करने की सीबीआई जांच होनी चाहिए केंद्र सरकार से मांग की है ताकि भारत में विदेशों में बैठे देश विरोधी ताकतों में शामिल बहुरूपिए की पहचान देशवासियों के सामने हो।

     समाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार पान वाला ने साजिश और षड्यंत्र रच कर देश में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में आंदोलित छात्र-छात्राओं जो पुलिस कार्रवाई और हिंसा में चोटिल हुए हैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि देश की शक्ति युवाओं के हाथों में होता है इसलिए देश के साथ वैसे नापाक इरादों से भड़काने वाले नेताओं से सतर्क रहें – संविधान में अनेकों शक्तियां आम लोगों के लिए दी गई है अपनी बातों को रखने और भ्रष्टाचार के लिए गांधीवाद का रास्ता अपनाने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment